Menu
blogid : 11712 postid : 66

इस देश का यारों क्या कहना

Negative Attitude
Negative Attitude
  • 102 Posts
  • 91 Comments

ये दौर है घपला घोटालो का
अन्नाओं का केजरिवालो का
इस देश का यारों होय
इस देश का यारों क्या कहना
यहाँ रहते है नेता मस्ती में
और आम आदमीं कड़की में
इस देश का यारों होय
इस देश का यारों क्या कहना
यहाँ जनमत को कहते वोट बैंक
और जनता बनी है मैंगो मैन
इस देश का यारों होय
इस देश का यारों क्या कहना
यहाँ करते सब दुर्गा की पूजा
पर नारी का बलात्कार और अत्याचार
इस देश का यारों होय
इस देश का यारों क्या कहना
यहाँ हर व्यक्ति को चाहिए सिस्टम
पर सिस्टम ही है वैर का ठौर
इस देश का यारों होय
इस देश का यारों क्या कहना
यहाँ गरीब पे रोटी हर कोई सेंकता
पर देने के नाम पर हो हाहाकार
यहाँ मुद्दे चुनाव के होते भ्रस्टाचार
पर करते एक दुसरे से अभद्र व्यवहार
यहाँ मुद्दे चुनाव के होते विकास
पर कब.. मानो हो एक ख्वाब
इस देश का यारों होय
इस देश का यारों क्या कहना
यहाँ कहते संसद को लोकतंत्र का मंदिर
पर करते वहां अश्लील व्यवहार,कुर्सियों से वार
यहाँ सब को चाहिए सुचना का अधिकार
क्योंकि करना जो है लोगो को गुमराह
इस देश का यारों होय
इस देश का यारों क्या कहना
यहाँ केंद्रीय सरकार है विकेन्द्रित
और राज्य सरकार दिग्भ्रमित
क्योंकि थोपना है दोष बारम्बार,लगातार
यहाँ मीडिया नहीं एक ख़ुफ़िया है
क्योंकि करना जो है सब पर्दाफाश
इस देश का यारों होय
इस देश का यारों क्या कहना
यहाँ रावन की बुराइयां सब को दिखती
पर करते नहीं राम के आदर्शो पे विचार
यहाँ भिक्षा देना है पुण्य का काम
इससे क्रूर क्या हो सकती मानवीय आधार
यहाँ इंसानियत के कई टुकड़े है
यहाँ वहां सब बिखरे है
इस देश का यारों होय
इस देश का यारों क्या कहना…

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply